दिल्ली: लालू यादव को दिल्ली एम्स ने एडमिट करने से इनकार कर दिया है, उन्हें किडनी की तकलीफ के चलते मंगलवार को दिल्ली लाया गया था,
चारा घोटाले से जुड़े मामले में पांच साल की सजा काट रहे यादव को अब पुन: रांची के रिम्स ले जाया जाएग। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एम्स के डॉक्टरों ने उनके शरीर में वह समस्या नहीं पाई है, जिसे बताकर उन्हें दिल्ली लाया गया था। राजद प्रमुख को दिल्ली एम्स के आकस्मिक वार्ड में रखा गया था,
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रात करीब तीन बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया, बिहार के पूर्व सीएम 73 वर्षीय लालू यादव को मंगलवार रात 9 बजे रांची से दिल्ली एम्स लाया गया था। रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस (RIMS) के मेडिकल बोर्ड ने उन्हें हालत बिगड़ने पर एम्स रेफर किया था।

उन्हें रातभर एम्स के आकस्मिक चिकित्सा विभाग में रखा गया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई, लालू यादव को सीबीआई की एक विशेष कोर्ट ने 21 फरवरी को चारा घोटाले से जुड़े डोरंडा कोषालय मामले में पांच साल की जेल व 60 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। उन्हें कोषालय को 139 करोड़ की चपत लगाने का दोषी माना गया है।