Live News Update: शॉप टू शॉप” पहुंचकर बीएड प्रशिक्षणार्थी दे रहे मतदान के संदेश का ग्रीटिंग कार्डमतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष पहल

छत्तीसगढ़: लोकसभा चुनाव 2024 के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में जारी मतदाता जागरूकता अभियान की कड़ी में सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय अंबिकापुर के द्वारा “शॉप टू शॉप“ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ श्रद्धा मिश्रा एवं नोडल अधिकारी रानी रजक के नेतृत्व में शुरू कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “शॉप टू शॉप“ यानी हर दुकान में जाकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाना है,

जिसके लिए  महाविद्यालय के सभी प्रशिक्षणार्थियों द्वारा मतदाता जागरूकता ग्रीटिंग कार्ड का निर्माण किया गया जिसमें उन्होंने मतदान के प्रति अपने-अपने विचारों को अंकित किया तथा मतदान के प्रति सभी नागरिकों को जागरूक करने हेतु स्लोगन व विचारों को अंकित करते हुए मतदान का महत्व बताया है। हम सभी को मतदान करना ही चाहिए, यदि हम मतदान नहीं करते हैं तो हमारा कर्तव्य पूरा नहीं होगा इसलिए हम सभी को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए मतदान अवश्य करना चाहिए।
रिपोर्ट: अंकुर सिंह राणा, स्टेट हेड छत्तीसगढ़ 

संपादक के बारे में

Scroll to Top