Lucknow: समाजवादी पार्टी के माता प्रसाद पाण्डेय होंगे नेता प्रतिपक्ष, अखिलेश यादव का स्थान लेंगे पाण्डेय

  Lucknow: समाजवादी पार्टी ने माता प्रसाद पांडे को नेता प्रतिपक्ष का पद देने का फैसला किया है। 
                 माता प्रसाद पांडे विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके हैं और अभी इटवा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। वो पार्टी में सबसे सीनियर नेताओं में से एक हैं। माता प्रसाद पांडे विधानसभा में अखिलेश यादव का स्थान लेंगे। 
          सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव और शिवपाल यादव ने माता पांडे के नाम पर सहमति व्यक्त की है।
             मिली जानकारी के अनुसार पीडीए की राजनीति को आगे बढ़ाते हुए समाजवादी पार्टी ने ब्राह्मण समाज को अपनी तरफ आकर्षित करने की बड़ी पहल करने जा रही है।

संपादक के बारे में

Scroll to Top