Lucknow Breaking : पत्नि मीरा की हत्या के बाद खुद को गोली मारने वाले सिपाही सर्वेश की भी मौत..

UP के लखनऊ में पत्नि मीरा की हत्या के बाद खुद को गोली मारने वाले सिपाही सर्वेश की भी मौत हो गई। हत्या के बाद सुसाइड के पीछे गृह क्लेश बताया गया है। जानकारी मिली है की पूर्व में मीरा ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा पीजीआई थाने में दर्ज कराया था। कोर्ट में दोनों के बीच समझौता हो गया था। इसके बाद दोनों साथ रह रहे थे। 13 अगस्त से सर्वेश छुट्टी पर आया था। वह कल्ली पश्चिम में अपने घर पर तो कभी पत्नी के साथ ससुराल में रहता था। दोनों के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था।

संपादक के बारे में

Scroll to Top