(इंडिपेंडेंट इंडिया ब्यूरो)पन्ना:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अमानगंज नगर इकाई के द्वारा माननीय कुलपति महोदय शासकीय छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर के नाम प्राचार्य महोदय को महाविद्यालय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की परीक्षाा के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा गया।
विद्यार्थी परिषद की मांग है कि UG प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष एवं PG द्वितीय सेमेस्टर की वैकल्पिक मूल्यांकन के माध्यम से परीक्षाएं आयोजित कराई जाएं।
एवं स्नातक तृतीय वर्ष एवं स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की परीक्षा के संदर्भ में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के आकलन के पश्चात यथोचित निर्णय लिया जाए।

