MadhayPradesh: एक वर्ष से फरार अपहरण दुष्कर्म के आरोपी को मड़ला थाना प्रभारी जे एम सिंह ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट सौरभ सिंह ब्यूरो चीफ पन्ना मध्य प्रदेश


एक वर्ष से फरार अपहरण दुष्कर्म के आरोपी को मड़ला थाना प्रभारी जे एम सिंह ने किया गिरफ्तार

पन्ना

पुलिस अधीक्षक द्वारा फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ₹10000 का घोषित किया गया था इनाम
 राम बिहारी गोस्वामी पन्ना जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा द्वारा जिले में लंबे समय से फरार चल रहे हत्या लूट बलात्कार जैसे संगीन मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को उनकी तत्काल गिरफ्तारी करने के लिए कड़ाई के साथ निर्देश दिए गए हैं। जिसके तारतम्य में मड़ला के नवागत थाना प्रभारी जगमोहन सिंह द्वारा थाना क्षेत्र से अपराध करने के बाद से लगातार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना की समस्त टीम को अपने अपने बीट क्षेत्र में सतत भ्रमण कर फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके परिणाम स्वरूप 1 वर्ष से फरार चल रहे अपहरण एवं

बलात्कार का ₹10000 का इनामी बदमाश मड़ला पुलिस के हत्थे लगा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस प्रवक्ता द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि थाना मड़ला के अपराध क्र. 48/2020 मे अपहरण एवं बलत्कार व अनूसूचित जाति/जनजाति अधि0 2012 के तहत पंजीबध्द अपराध का आरोपी घटना दिनांक से फरार था । आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक पन्ना के द्वारा 10000/- रूपये का ईनाम घोषित किया गया था । आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी मड़ला जे एम सिहं द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे थे । दिनांक 28 जनवरी 2021 को सायबर सेल व मुखबिर सूचना के आधार पर छतरपुर जिले के नौगांव तरफ दिखे जाने की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक पन्ना धर्मराज मीना को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी0के0एस0 परिहार पन्ना के मार्गदर्शन एंव अनु0अधि0 पुलिस अजयगढ बलराम सिहं परिहार के नेतृत्व मे टीम बनाकर नौगांव जिला छतरपुर से आरोपी को पकड़कर लाया गया जिसे गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारी की कार्यवाही मे उनिरीक्षक जगमोहन सिहं थाना प्रभारी मड़ला, सहायक उपनिरीक्षक जे आर तिवारी, आऱक्षक इन्दर सिहं , गोविन्द सिहं , पुष्पेन्द्र मौर्य महिला अरक्षक संगीता निरंजन, सायबर सेल आऱक्षक नीरज रैकवार, आशीष अवस्थी, धर्मेंद्र सिंह का सराहनीय योगदान रहा है ।

पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने समस्त टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

संपादक के बारे में

Scroll to Top