MadhayPradesh: दे दाना पानी तो लौट,आएगी गौरेया

दे दाना पानी तो लौट,आएगी गौरेया

(इंडिपेंडेंट इंडिया ब्यूरो)पन्ना:- गौरेया का नाम जुबान पर आते ही हमारा बचपन याद आ जाता है। शायद ही कोई ऐसा इंसान हो जिसका बचपन इस नन्नी चिडिया के बिना बीता हो। लेकिन हम इंसानों की करतूतों की वजह से आज हमसे रुठ कर दूर चली गई है। पुनः इनकी घर वापसी के लिए पन्ना जिले के पर्यावरण प्रेमी शिक्षक सतानंद पाठक का चलाया जा रहा है गौरेया संरक्षण अभियान इस दिशा मे एक सकारात्मक पहल है  ।
सतानंद पाठक द्वारा अपने छत पर दाना पानी रखते हुऐ उक्त बाते कही कि सभी के सहयोग से गौरेया बच पायेगी।
ये हमारे धर्म, संस्कृति व परिवार का अतीत काल से ही अभिन्न हिस्सा रही है। इसके लिऐ सभी अपने छतों पर दाना पानी जरुर रखे और जितना हो सके अभियान को सहयोग दे, ये पशु पक्षी व पर्यावरण सबका है और सबके सहयोग से  स्वच्छ पर्यावरण  का निर्माण होगा।।

संपादक के बारे में

Scroll to Top