रिपोर्ट सतीश चौबे,संवाददाता पन्ना मध्य प्रदेश
राजस्व व पुलिस-प्रशासन के नाक के नीचे हो रहा मौरम व पत्थर का अवैध खनन
पन्ना
अमानगंज तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम उड़ला भोइपुरा मे हो रहा मुरम व पत्थरों का अवेध उत्खनन एक तरफ प्रदेश के मुखिया व आला अधिकारी अवेध उत्खनन को लेकर सख्ती दिखाने कि बात करते नही थकते वही एक तरफ अमानगंज तहसील से 18किलोमीटर दूर उड़ला,भोइपुरा मे मुरम व पत्थर का अवेध उत्खनन जोरो पर चल रहा है जो कि शासन प्रशासन कि आँख में धूल झोंककर किया जा रहा है शासन प्रशासन के बिना कोई आदेश व रॉयल्टी के दिन भर मुरम व पत्थरों से भरी ट्रालिया उड़ला से सुनवानी कि सड़कों पर धडल्ले से दौड़ रही है कोई कानूनी कार्यवाही न होने से मुरम व पत्थरों का अवेध उत्खनन कर मोटी कमाई मे लगे हुए है ट्रैक्टर मालिक अखिर क्यो लगाम लगाने मे नाकाम है प्रशासन,कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के निर्देसानुसार कलेक्टर पन्ना संजय कुमार मिश्र ने भी आला अधिकारियों को समझाईश देते हुए कहा है कि अवेध उत्खनन को लेकर ठोस कदम उठाया जाए और अवेध उत्खनन पर लगाम लगाई जाए पर उड़ला,भोइपुरा मे इसका असर विपरीत देखने को मिल रहा है थाना सुनवानी व राजस्व अमानगंज के सुस्ती रवैये के कारण दिन रात सड़को पर दौड़ रहे ट्रेक्टर क्या शासन प्रशासन के अवेध उत्खनन लगाम लगाने के दावे खोखले सावित हो रहे है।

