Madhya Pradesh News: जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते अब तक नही पहुंची गांव के अंदर सड़क

नागौद:- राज्य सरकार और केंद्र सरकार भले ही गांव के विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है ,लेकिन योजनाओं पर सतत निगरानी न होने के चलते कई गांव आज भी अपनी बदहाली के आंसू बहा रहे है।नगौद विधानसभा क्षेत्र के कई गांव में आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिये  ग्रामीण परेशान दिखाई दे रहे हैं। आजादी से अब तक  गांवों में सड़क न होने की तस्वीरे भाजपा सरकार में विकास के दावों की पोल खोल रहे है।

मामला है नगौद जनपद पंचायत नागौद के दतुनहा  ग्राम पंचायत के नेगवा गांव का है ,जहां आज गांव में सड़क  नही हो सकी।
इस गांव में   के लोग कई वर्षों से बिना सड़क  के जीवन यापन कर रहे हैं। सड़क न होने के चलते ग्रामीणों का बरसात आने जाने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है  इस बरसात  में परेशान नज़र दिखाई देते  हैं।सड़क न होने के चलते एक ओर जहां ग्रामीण और बच्चे परेशान हैं तो वही दूसरी तरफ भी प्रभावित हो रही है।एक ओर जहां डिजिटल इंडिया की बाते हो रही तो वही दूसरी तरफ इस गांव के रहवासी अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है, गांव के सरपँच से लेकर अधिकारियों, नेताओ सभी को बता चुके हैं लेकिन हमारे गांव में आज तक सड़क निर्माण नही हो सका है।
चुनाव के समय विधायक ,सांसद,मंत्री सब आते हैं गांव को रोशन करने के वादे भी करते हैं लेकिन चुनाव होते ही दुबारा गांव की तरफ कोई ध्यान नही देता।
सड़क न हो ने के चलते, अब देखना यह होगा कि विकास के दावों को जमीनी  हकीकत कब मिलेगी कव तक ग्राम पंचायत दतुनहा का नेगवा  गांव सड़क निर्माण होगा ।क्या जनप्रतिनिधि सिर्फ आरोप प्रत्यारोप तक ही सीमित रहेंगे या फिर सड़क भी इस गांव तक पहुंचेगी यह तो वक्त बताएगा।फिर हाल कागजो में विकास कार्य जारी है।
रिपोर्ट सौरभ सिंह,स्टेट हेड

संपादक के बारे में

Scroll to Top