MadhyaPradesh: पवई जनपद के अंतर्गत आने बाली ग्राम पंचायत हीरापुर मे मनरेगा के अंतर्गत जेसीबी से करवाया जा रहा कार्य

पवई जनपद के अंतर्गत आने बाली ग्राम पंचायत हीरापुर मे मनरेगा के अंतर्गत जेसीबी से करवाया जा रहा कार्य 

(आईआई संवाद)पन्ना:- एक तरफ राज्य सरकार दावा करती है कि मजदूरों को पंचायत मे मनरेगा के तहत काम दिया जायेगा ताकी मजदूर वर्ग गांव मे हि रहकर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण कर सके लेकिन जमीनी स्तर पर सरकार कि योजनाए कागजों तक सिमट कर रह जाती हैं और मजदूर वर्ग मजबूरी मे काम कि तलाश मे दिल्ली,मुंबई जाने को विवश हो जाता है मामला पवई जनपद के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत हीरापुर का है जहां पर सरपंच और रोजगार सहायक सचिव कि दबंगई के चलते मनरेगा के अंतर्गत jcb से काम कराया जा रहा है जिससे मजदूर वर्ग को ग्राम पंचायत मे काम नही मिल पा रहा है कार्य कि किसी वरिस्ट अधिकारियों द्वारा जांच न करने पर सरपंच व रोजगार सहायक सचिव अपने मनमाने तरीके से कराते है पंचायतों मे jcb मशीनों से काम और सरकार के नियम कानून सब धरे के धरे रह जाते है बेखोफ मशीनों से कराया जा। रहा रोजगार गारंटी का काम कोरोना काल मे लॉक डाउन लगने के बाद भी आज ग्राम पंचायत हीरापुर से खिरका टोला तक रोड डलवाई जा रही सरपंच सदन लोधी द्वारा एवं रोजगार सहायक जितेंद्र दुबे द्वारा एवं सचिव प्रीतम सिंह द्वारा लॉक डाउन के चलते जेसीबी मशीन से मेड बन्धान व रोड डलवाया जा रहा अब देखना यह है कि प्रशासन आगे क्या कदम उठाती है।
By Satish Chaube, Bureau Chief

संपादक के बारे में

Scroll to Top