पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा आक्सीजन प्लान्ट पुरैना व थाना शाहनगर एवं पवई का किया गया निरीक्षण, पुलिस अधिकारियो/ कर्मचारियों की उपस्थिति में कोरोना कर्फ्यू का लिया जायजा
(आईआई संवाद)पन्ना:- वर्तमान मे लगातार हो रहे कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय पन्ना श्री धर्मराज मीना द्वारा पन्ना जिले मे आक्सीजन की सप्लाई लगातार जारी रखने के लिए आक्सीजन प्लान्ट पुरैना का निरीक्षण किया गया, पुलिस बल को आक्सीजन का सप्लाई जारी रहे इस संबध मे पुलिस को तैयार रहने के निर्देश दिए गए साथ ही थाना शाहनगर एवं पवई का भ्रमण किया गया। इसी तारतम्य में आज दिनांक 02/05/2021 को पुलिस अधीक्षक महोदय पन्ना द्वारा थाना शाहनगर एवं पवई क्षेत्र का भ्रमण कर कोरोना कर्फ्यू की स्थिति का जायजा लिया गया। इसके अलावा थाने के समस्त कर्मचारियों से रूबरू चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने पुलिस को कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। साथ ही साथ पुलिस अधिकारियो/ कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवार के स्वास्थ्य का हाल जाना एवं पुलिस अधिकारियो / कर्मचारियों को स्वस्थ रहने हेतु साफ सफाई से रहकर कोरोना से बचाव के लिए दवाई एवं कोरोना से बचने के अहम टिप्स भी दिए गए। स्वयं को स्वस्थ रखने हेतु डबल मास्क लगाने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने, थाने में सुबह शाम भाप लेने एवं काढ़ा पीने की हिदायत भी दी गई। साथ ही साथ अनुशासित रहने वाले और अच्छी वेशभूषा धारण करने वाले 20 पुलिस कर्मचारियों को पुरुस्कार देने की घोषणा भी उनके द्वारा की गई है।
By Saurabh Singh, State Head

