पुलिस आरक्षक राहुल सिंह भदोरिया के द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर एकत्रित कर पहुंचाए जा रहे अस्पताल
(आईआई संवाद)छतरपुर:- आरक्षक राहुल सिंह भदोरिया के द्वारा कबरई में परमार ग्रेनाइट के संचालक अभिषेक सिंह के द्वारा 2 सिलेंडर दिए गए, और आगे भी ऑक्सीजन पूर्ति के लिए उनके द्वारा मदद की जाएगी ,जिसको आरक्षक राहुल सिंह भदौरिया ने कबरई से छतरपुर लाए , छतरपुर पुलिस के द्वारा लगातार सेवा भाव, लोगों की मदद की जा रही है जिसकी लोगों ने सराहना भी की है । सिलेंडरों को पुलिस लाइन अस्पताल को दे दिए गए हैं, जरूरतमंद के लिए उपयोग किए जाएंगे ।
By Saurabh Singh, State Head

