MadhyaPradesh: बोहान स्टेशन के समीप इटारसी से प्रयागराज जा रही पैसेंजर हुई दुर्घटनाग्रस्त

बोहान स्टेशन के समीप इटारसी से प्रयागराज जा रही पैसेंजर हुई दुर्घटनाग्रस्त

(इंडिपेंडेंट इंडिया ब्यूरो)नरसिंहपुर:- जिले के बोहानी स्टेशन के समीप इटारसी से प्रयागराज छिवकी (इलाहाबाद) जा रही पैसिंजर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन कीएक बोगी के चार पहिऐ पटरी से नीचे उतर गए और ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई अभी तक किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
घटना की जानकारी लगते ही हड़़कम्प मच गया जबलपुर में खतरे के 5 सायरन बजाये गये हैंं. घटना का विस्तृत विवरण प्रतीक्षित है.
इस घटना में कितना नुकसान हुआ है, घटना का कारण क्या है, इस सबका पता लगाया जा रहा है, लेकिन जैसे ही एक-एक करके 5 खतरे का सायरन बजा, उससे हड़़कम्प मच गया है. जबलपुर से दुर्घटनाराहत गाड़ी, मेडिकल वाहन को घटनास्थल पर भेजा जा रहा है।
घटना की जानकारी लगते ही हड़़कम्प मच गया,बड़ी दुर्घटना होने से बची,सभी यात्री सुरक्षित, घटना के बाद अन्य ट्रेनों को रोका गया , पैसिंजर ट्रेन बोहानी स्टेशन पर लग रही थी और ट्रेन की गति बहुत ही कम थी, इसलिए बड़ी दुर्घटना टली, रेलवे की तकनीकी कर्मचारियो द्वारा ट्रेक को चालू करने के प्रयास किये गये।
By Yogesh Dubey, Bureau Chief Narsinghpur

संपादक के बारे में

Scroll to Top