MadhyaPradesh: हटा मार्ग में चलती बाइक गड्ढे में जा गिरी,महिला और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल

हटा मार्ग में चलती बाइक गड्ढे में जा गिरी,महिला और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल

(इंडिपेंडेंट इंडिया ब्यूरो)पन्ना:- सिमरिया हटा मार्ग में चलती बाइक गड्ढे में जा गिरी,जिसमें महिला और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उसी समय आनन फानन में

सिमरिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जब वहां पर देखा गया डॉक्टर ही नहीं है डॉक्टर का पता करने पर बताया गया कि डॉक्टर आज से तीन-चार माह से ही नहीं है ।

तभी स्टाफ नर्स ने रेफर के लिए कहा तब घायल मरीजों के परिजनों द्वारा स्टाफ नर्स से 108 को फोन के लिए बोला तो पता चला 108 भी नहीं है उसी समय घायल परिजनों ने पर्सनल गाड़ी मंगा कर दमोह इलाज के लिए ले गए।

ऐसी महामारी कोरोना के चलते हुए यदि सिमरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैं डॉक्टर नहीं है वा ना तो पीने के लिए पानी की व्यवस्था ना ही सफाई क्या होगा सिमरिया क्षेत्र वासियों का शासन प्रशासन क्यो नहीं दे पा रहे हैं ध्यान यह एक चिन्ता का विषय बना हुआ है।
By Pushpendra Sen, Reporter Panna

संपादक के बारे में

Scroll to Top