भारतीय एथिलीट नीरज चोपड़ा और मनु भाकर की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाज़ार उस वक्त गर्म हुआ जब मनु भाकर और उनकी मां सुमेधा भाकर का नीरज चोपड़ा से मिलने का वीडियो सामने आया. लेकिन फिलहाल ऐसा कुछ भी नहीं हैं क्योंकि दोनों के परिवारों ने इस ख़बर का पूरी तरह से खंडन कर दिया है.
