MLA Rajendra Patel: विधायक राजेंद्र पटेल जी ने बाढ़ प्रभावित लोगों को वितरित किये बाढ़ सहायता प्रमाणपत्र

परसेढा गांव के रहने वाले प्रत्येक पीड़ित को दिए गए 3200 सौ रुपए
फतेहपुर: पिछले दिनों यमुना में आई बाढ़ के कारण गांव में पानी भर गया था जिसके चलते कई लोगों के घर ढह गए थे जिसके चलते जहानाबाद विधानसभा से विधायक राजेंद्र पटेल के द्वारा बाढ़ के दौरान अपना सब कुछ गवा बैठे लोगों को 3200- 3200  रुपए का अनुदान दिया और सहायता प्रमाण पत्र भी वितरित किये,

शुक्रवार को बिंदकी कस्बे के उप जिलाधिकारी कार्यालय में जहानाबाद क्षेत्र के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल तथा उप जिलाधिकारी अंजू वर्मा ने बाढ़ से पीड़ित 9 लोगों को बाढ़ सहायता प्रमाण पत्र दिए बताते चलें कि पिछले दिनों यमुना नदी में बाढ़ आ गई थी जिसके चलते निकटवर्ती गांव जहानाबाद क्षेत्र के परसेढ़ा में पानी भर गया था और 9 लोगों के घर गिर गए थे देवी आपदा को लेकर पीड़ितों को अनुदान दिया गया

इसी के चलते सभी पीड़ितों को ₹3200 अलग-अलग दिए गए इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं वर्तमान जहानाबाद क्षेत्र के भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि सरकार द्वारा लगातार जनता के हितों के लिए और सहायता के लिए कार्य किए जा रहे हैं उसी क्रम में बाढ़ पीड़ितों को अनुदान देने का काम किया गया है अनुदान के सहायता प्रमाण पत्र पीड़ितों को दिए गए हैं। 

संपादक के बारे में

Scroll to Top