विश्व गौरैया दिवस गौरैया को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है: सतानंद पाठक
पन्ना/पवई:- शिक्षक पर्यावरण मित्र सतानंद पाठक ने विश्व गौरैया दिवस 2021 के अवसर पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गौरैया के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है । विश्व गौरैया दिवस इसके अलावा ये शहरी वातावरण में रहने वाले आम पक्षियों के प्रति जागरूकता लाने हेतु भी मनाया जाता है । इसे हर साल 20 मार्च के दिन मनाया जाता है । हमारी आधुनिक जीवन शैली गौरैया की रहने के लिए बाधा बन गई है । गौरैया मनुष्य के साथ 10,000 वर्षों से रह रही है लेकिन अब कुछ दशकों से गौरैया शहरों के इलाकों में दुर्लभ पक्षी बन गई है । कुछ इस तरह के कार्यों को कर के हम गौरैया को वापस अपने घर आने की लिए प्रेरित कर सकते हैं । घर के छतों, आंगन, खिड़कियों पर दाना पानी जरूर रखें बाजार से कृतिम घोंसले लाकर रख सकते हैं । छोटे-छोटे प्रयास करके हम गौरैया को विलुप्त होने से बचाया जा सकता है ।
By Saurabh Singh,State Head MP

