MP: सुनवानी थाना प्रभारी ने एक साथ किया तीन चोरियों का खुलासा

सुनवानी थाना प्रभारी ने एक साथ किया तीन चोरियों का खुलासा

पन्ना:- अमानगंज तहसील अंतर्गत आने वाले सुनवानी थाना क्षेत्र के ग्राम सुनवानी में बीते 3 माह मैं चोरों ने अलग-अलग दिनांक को अलग-अलग घर में तीन जगह सुखलाल बंशकार एवं नत्थू बंशकार , सहित बालकृष्ण पटेल सुनवानी के घर पर अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर कीमती जेवरात पार कर दिए थे जिसकी रिपोर्ट फरियादियों द्वारा सुनवानी थाना में लिखाई गई थी जिस पर थाना प्रभारी श्री कृष्णा मावई द्वारा  गंभीरता के साथ डॉग स्कॉट को बुलाकर चोरों की तलाश शुरू करते हुए तीन संदेहीयोँ  से कड़ी पूछताछ की जिसपर सन्देहियोंन ने अपराध करना कबूल पाया और चोरी की किये गए  जेबरातों को कीमत करीब ₹75000 अभी हाल की कीमत लगभग ₹2 लाख रुपए  बरामद कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया  सुनवानी थाना प्रभारी श्री कृष्णा मावई की इस कार्यवाही से थाना क्षेत्र में  उनकी चारों ओर लोगों द्वारा प्रशंसा की जा रही है साथ ही थाना प्रभारी के प्रभार संभालने के बाद लगातार आपराधिक गतिविधि करने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है

इनका कहना थाना प्रभारी सुनवानी श्री कृष्ण मावई
वहीं थाना प्रभारी सुनवानी श्री कृष्ण मावई का कहना है कि आरोपियों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने बाले संदेहियों पर हमारी टीम और मुखबिर लगातार नजर बनाए हुए थे और जब हमारा संदेह  विश्वास में परिवर्तित हुआ तो संदेहियों को पकड़कर पूछताछ की सोने के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देना कबूल किया गया। साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदय धर्म राज मीणा द्वारा चलाए जा रहे अभियान अवैध मादक पदार्थ अवैध परिवहन जैसे कई अभियानों के लिए हमारी टीम निरंतर कार्य कर रही है और ऐसे लोगों  पर निरंतर हम लोग नजर बनाए हुए हैं
By Satish Chaube, Reporter

संपादक के बारे में

Scroll to Top