MP Vishnu Datta Sharma : सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने आम जनता से मुलाकात कर प्रमुख मुद्दों पर की चर्चा

★भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने आम जनता से मुलाकात कर सुनी समस्याएं
★पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता से मिलकर प्रमुख मुद्दों पर की चर्चा
मध्यप्रदेश/पन्ना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने जिले के प्रभारी मंत्री रामकिशोर कावरे के साथ नगर का भ्रमण कर गांधी चौक चौराहे में चाय पर चर्चा की

प्रदेश अध्यक्ष ने सार्वजनिक रूप से चौराहे में बैठकर करीब 1 घंटे तक विभिन्न कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से चर्चा करते हुए कहा कि पन्ना का विकास पहली प्राथमिकता है सीधे जनता से संवाद हो इसलिए चाय पीने चौराहे पर बैठे हैं उन्होंने कहा कि पन्ना में एग्रीकल्चर कॉलेज की मांग बहुत पुरानी है और हमने भी पहले से घोषणा की है पर इस सत्र से ही एग्रीकल्चर कॉलेज शुरू कर दिया जाएगा सांसद ने कहा कि पन्ना में पन्ना में 300 बिस्तर का अस्पताल हो जाने के कारण मैं मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए प्रयास कर रहा हूं प्रभारी मंत्री के साथ अस्पताल का दौरा कर मेडिकल कॉलेज की प्रक्रिया शुरू कर दी है साथ ही कलेक्टर को निर्देश दिए हैं कि मेडिकल कालेज की जमीन आरक्षित करें 
इस बीच प्रभारी मंत्री रामकिशोर कावरे ने लोगों से जिले की योजना के विकास पर चर्चा की कहा कि जनता के साथ मिलकर जो योजनाएं बनाई जाती हैं वह ज्यादा सफल होती है

उन्होंने कहा कि मैं फील्ड में प्रैक्टिकली काम करने का आदी हूं इसलिए हमने सुबह मंदिर में भगवान जुगल किशोर जी के दर्शन करने के बाद चौराहे पर बैठकर चाय पर चर्चा कर रहे है और लोगों की समस्याएं जानने का आवसर मिला है उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं लोगों तक पहुंचे इसके लिए हमने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं जनता के साथ मिलकर नगर और जिले को अच्छा  बनाएंगे.

संपादक के बारे में

Scroll to Top