अमौली (फतेहपुर)- फतेहपुर जिले के छोटे से कस्बे अमौली से संचालित होने वाला विख्यात न्यूज़ पोर्टल “इंडिपेंडेंट इंडिया” अब राष्ट्रीय स्तर का फ़ुल फ्लेज्ड न्यूज़ चैनल बन गया है। इससे एक बार फिर सिद्ध हुआ कि यदि इरादे मजबूत हों, तो छोटे से गाँव का युवा भी मीडिया इंडस्ट्री में बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर सकता है।

यह नेटवर्क वर्ष 2021 से न्यूज़ पोर्टल के रूप में कार्यरत था और लगातार नई उपलब्धियाँ हासिल करता रहा। अब इसने आधिकारिक रूप से न्यूज़ चैनल की दुनिया में ऐतिहासिक कदम रखते हुए देशभर में अपनी प्रसारण सेवाओं की शुरुआत कर दी है।
अमौली मुख्यालय और कानपुर–लखनऊ में बन रहा मीडिया हाउस
चैनल का रजिस्टर्ड मुख्यालय अमौली (फतेहपुर) है, जबकि इसका अत्याधुनिक मीडिया हाउस कानपुर और लखनऊ में विकसित किया जा रहा है। यह तथ्य स्वयं में मीडिया जगत के लिए एक प्रेरणादायक मिसाल है कि एक ग्रामीण क्षेत्र से इतना बड़ा नेटवर्क खड़ा किया गया है।
मुंशी जी की विरासत पर खड़ा हुआ विशाल नेटवर्क
इस नेटवर्क के संस्थापक स्वर्गीय कुड़हादीन सचान, प्राथमिक विद्यालय रुस्तमपुर (विकासखंड अमौली) के पूर्व प्रधानाचार्य व कृषक इंटर कॉलेज बिजौली के प्रबंधक रहे थे। वे अमौली क्षेत्र में “मुंशी जी” के नाम से अत्यंत लोकप्रिय थे।
2021 में उनके द्वारा शुरू किया गया यह नेटवर्क आज उनकी स्मृति और मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए लगातार नई ऊँचाइयाँ छू रहा है।
देशभर में हिंदी और अंग्रेजी में प्रसारण
इंडिपेंडेंट इंडिया न्यूज़ चैनल अब हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में अपना कंटेंट प्रकाशित और प्रसारित करेगा, जिससे इसकी पहुँच पूरे देश में व्यापक रूप से बढ़ेगी।
“अमनदीप ने साबित किया कि गाँव का लड़का भी राष्ट्रीय चैनल चला सकता है” – समूह संपादक
चैनल के समूह संपादक संतोष कुमार सचान ने बताया कि यह नेटवर्क अमनदीप सचान के नेतृत्व में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा—
“यह हमारे लिए गर्व का दिन है। अमनदीप ने यह सिद्ध कर दिया कि छोटे से गाँव अमौली का लड़का न केवल न्यूज़ चैनल शुरू कर सकता है बल्कि उसे सफलतापूर्वक संचालित भी कर सकता है। यह मुंशी जी के नाती और हमारे पुत्र हैं। इन्होंने इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है और बचपन से ही स्पष्ट लक्ष्य रखा था कि गाँव से एक मीडिया नेटवर्क खड़ा करेंगे।”
अमन दीप सचान बोले – “बाबा और पिताजी का आशीर्वाद हमारी सबसे बड़ी ताकत”
नेटवर्क के संस्थापक और संचालक अमनदीप सचान ने कहा कि शुरुआती दौर में वे खुद प्रधान संपादक की भूमिका निभाते थे।
उन्होंने कहा—
“बाबा (स्वर्गीय कुड़हादीन सचान) और पिताजी के सहयोग से आज नेटवर्क नए कीर्तिमान हासिल कर रहा है। अब प्रधान संपादक की जिम्मेदारी मेरे छोटे भाई अर्पित सचान संभाल रहे हैं, जबकि प्रबंध संपादक का दायित्व अक्षय दीप सचान के पास है। हम तीनों भाई कंधे से कंधा मिलाकर नेटवर्क को आगे बढ़ा रहे हैं।”
ग्रामीण भारत से उठी आवाज़ की राष्ट्रीय स्तर पर धमाकेदार उपस्थिति
इंडिपेंडेंट इंडिया न्यूज़ चैनल की शुरुआत यह संदेश देती है कि
“यदि जुनून हो, तो मिट्टी किसी भी सपने को छोटा नहीं रहने देती।”
अमौली जैसे छोटे गाँव से राष्ट्रीय स्तर का मीडिया नेटवर्क तैयार होना पूरे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।










