Myanmar Army Operation: बौद्ध मठ के विद्यालय में हुए सैन्य ऑपरेशन में 7 बच्चों समेत 13 की मौत
नेपीता, एजेंसी : म्यांमार में स्थिति बौद्ध मठ के विद्यालय पर सेना द्वारा की गई फायरिंग में 7 बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। सेना ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, विद्रोही सैन्य बलों पर हमला करने के लिए इस विद्यालय का इस्तेमाल कर रहे थे। विद्रोही मठ में छिपे हुए थे।
सेना ने आरोप लगाया कि विद्रोही ग्रामीणों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे। मिजिमा और इरावदी न्यूज पोर्टल ने स्थानीय निवासियों के हवाले से सोमवार को बताया कि शुक्रवार को म्यांमार के मध्य सागिंग क्षेत्र में सेना ने एक गांव के बौद्ध मठ के स्कूल पर हेलीकाप्टरों से फायरिंग की। गोली लगने से कुछ बच्चों की मौत हो गई।
इसके बाद सेना ने गांव में घुसकर भी गोलीबारी की। इसमें अन्य बच्चों की मौत हुई।
इसके बाद सेना ने गांव में घुसकर भी गोलीबारी की। इसमें अन्य बच्चों की मौत हुई।
सेना से मिली जानकारी के अनुसार कार्रवाई के दौरान हाथ से बने 16 बम और हथियार जब्त किए हैं। इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में फायरिंग से स्कूल के भवन को हुआ नुकसान और खून के धब्बे नजर आ रहे हैं। पिछले साल की शुरुआत में सेना ने निर्वाचित सरकार का तख्तापलट कर दिया था। तब से म्यांमार हिंसा की आग में चल

