(संवाद सूत्र,इंडिपेंडेंट इंडिया)नरसिंहपुर:- पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे ‘‘मादक पदार्थ के व्यापार पर प्रहार’’ अभियान के तहत कार्यवाही थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 4 लाख 50 हजार रूपये कीमत की 45 ग्राम अवैध स्मैक जप्त। दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव द्वारा जिले अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब के व्यापार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है एवं समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब के व्यापार में लिप्त आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। चलाये जा रहे अभियान के तहत जिलें के विभिन्न थानो द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
By Yogesh Dubey, Bureau Chief

