Narsingpur News: सालीचौका रेलवे ट्रैक पर मृत पाया गया युवक,परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

गाडरवारा:- खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि कल रात्रि कामती आमगांव में पैसे के लेनदेन पर दो पक्षों में विवाद हो गया था,जिसमे एक पक्ष के लोग बुरी तरह घायल हो गए थे, जिनको शासकीय अस्पताल गाडरवारा में भर्ती कराया गया। सूत्रों के द्वारा बताया जा रहा है कि अन्ना नाम का शख्स और उसका भाई सहित अन्य लोग अपराधिक गतिविधियाँ में लिप्त रहते हैं,इन सभी लोगों के द्वारा कामती आमगांव में अपराधिक घटना को अंजाम देते हैं और, दहशत फैलाने का काम करते हैं,

जबकि अन्ना नाम के शख्स पर कई अपराधिक घटना के मामले दर्ज है। कल रात्रि आमगांव मे मारपीट की घटना सामने आई थी, घायलों को शासकीय अस्पताल में भर्ती किया गया जिसमें घायलों के परिवार का एक युवक, पीतम लोधी उम्र 22 साल के लगभग घटना के समय से ही गायब पाया गया। घटना घटित हो जाने के उपरांत आज सुबह उनके परिजनों को सूचना मिली की साले चौका रेलवे ट्रैक पर पीतम लोधी मृत पाया गया है।

उक्त पूरे मामले में परिजनों का आरोप है कि हमारे लड़के की हत्या की गई है और हत्या करके रेलवे ट्रैक पर डाल दिया है, जिसमें अन्ना और उसके भाई सहित अन्य लोगों के नाम पर आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। वही परिजनों के द्वारा रोड पर युवक की अर्थी रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे जिसमें पुलिस प्रशासन के द्वारा आश्वासन देते हुए पूरे मामले पर कार्रवाई करने की बात कही है।
रिपोर्ट योगेश दुबे, ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top