
बरेली । यूपी के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने आज तहसील आंवला स्थित लीलौर झील के पुनरोद्धार कार्य का हवन पूजन कर शुभारम्भ किया।
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की मंशा है कि नदियों/झील को पुनर्जीवित किया जाये, यह देश की सम्पदा है।
पर्यावरण बचाने के लिए झील के किनारे पेड़-पौधे आदि लगाकर उसका सौन्दर्य बढ़ाने का कार्य किया जाये और अधिक से अधिक लोग अपने घरों के आस-पास पौधे लगाए तथा पर्यावरण को बचाएं।
कि गांव को साफ-सुथरा रखें, जिससे बीमारी ना फैलें, झील विकसित होने से व्यापार भी बढ़ेगा और यहां पर द्रोपदी थीम पार्क बनाने की भी योजना है।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि जनपद बदायूं के सहसवान में स्थित सरसोता झील के बाद लीलौर झील का ही नाम आता है, यह सबसे प्राचीन झील में से एक है। हम सभी का यह प्रयास है कि लीलौर झील को पुनर्जीवित कर पर्यटन स्थल के रुप में इसे विकसित किया जाए, जिसका लाभ सभी जनपद वासियों को मिल सके।
अजय कुमार सिंह ब्यूरो चीफ क्राइम ब्रांच बरेली