
– शोकाकुल परिवार को हर संभव मदद का दिया भरोसा
बांदा।शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन पर पार्टी का प्रतिनिधि मंडल बड़े लाव लस्कर से ग्राम मुड़ी थाना कालिंजर विधानसभा नरैनी में जनपद की बहु चर्चित खबर अजय खंगार की गांव के ही कुछ दबंग व्यक्तियों द्वारा हत्या कर दी गई थी।जिसकी जानकारी तथा शोककुल परिवार से मिलने हेतु पार्टी का प्रतिनिधि मंडल गया और इसकी रिपोर्ट तैयार कर विस्तृत जानकारी कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष डॉ मधुसूदन कुशवाहा,सांसद कृष्णा पटेल,राष्ट्रीय महासचिव विशंभर निषाद,विधायक विशंभर सिंह यादव,एमएलसी डॉक्टर मानसिंह यादव,पूर्व मंत्री दादू प्रसाद,प्रदेश सचिव मेघनाथ खगपर,पूर्व प्रत्याशी किरण वर्मा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र वर्मा,नरैनी विधानसभा अध्यक्ष मुन्ना पटेल,पूर्व मंत्री शिव शंकर सिंह पटेल,जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव,जिला महासचिव एजाज खान,जिला मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता राजा इंद्रजीत यादव,विवेक बिंदु तिवारी,सुनील कुशवाहा,राजबहादुर कुशवाहा,जुगल किशोर जाटव,सुमन दिवाकर,मौसमी कोटपर,ज्ञान सिंह यादव,विक्रम खेंगर,अशोक खेंगर, नंद किशोर मौजूद रहे।