
बांदा।थाना अतर्रा पुलिस द्वारा अवैध गांजे की खेती करने वाले अभियुक्त मान सिंह पुत्र राम सिंह निवासी बरहेंडा थाना अतर्रा को गिरफ्तार किया गया है। देर शाम थाना अतर्रा पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान देर शाम मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बरहेंडा में एक व्यक्ति मानसिंह अवैध गांजे की खेती करता है। उसे सुखाकर अवैध रुप से बिक्री भी करता है। इस समय वह कहीं बेचने जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा ग्राम बरहेंडा में मौके पर जाकर व्यक्ति को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि वह अपने घर के अन्दर अवैध रुप से गांजे की खेती किया करता है तथा उसमें से कुछ गांजे के पेड़ सूखाकर उसकी बिक्री हेतु ले जा रहा था। पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से मौके पर 3.65 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा तथा अभियुक्त की निशादेही पर ग्राम बरहेंडा उसके घर के अन्दर हाते से 11.84 किलोग्राम अवैध हरे गांजे के पेड़ बरामद हुए है।
रिपोर्ट
शिवम सिंह ब्यूरो चीफ बांदा