
बांदा।हिंदुस्तान की तीसरी नंबर की पार्टी के मुखिया सपा के पूर्व मुख्यमंत्री व पीडीए के जननायक गरीबों और वंचितों की आवाज अखिलेश यादव का जन्मदिन जनपद में बड़ी उल्लास से मनाया गया।समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में जिला अस्पताल जाकर बीमार व्यक्तियों और वृद्धा आश्रम में फल वितरण किए, उनका कुशल क्षेम जाना सभी लोगों ने इस शुभ अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की लम्बी उमर की कामना की।साथ ही में पार्टी कार्यालय में तथा महेश्वरी देवी चौराहा मार्केट में केक काट कर जन्मदिन मनाया गया।फल वितरण में मुख्य रूप से उपस्थित सांसद कृष्णा देवी पटेल,राष्ट्रीय महासचिव विशंभर निषाद, विधायक विशंभर यादव,जिला अध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा,व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता, जिला महासचिव एजाज खान,महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव नीलम गुप्ता,वरिष्ठ सपा नेत्री नीलम सिंह, अध्यक्ष लालमन यादव,ईशान सिंह,महेन्द्र वर्मा,किरन यादव,नगर महासचिव पुरषोत्तम गुप्ता,ब्रजभूषण यादव,महेंद्र यादव,किरन यादव,अशोक सिंह गौर, रजनी यादव,वृंदावन वैश्य,उर्मिला वर्मा,सुमन दिवाकर, अनमोल यादव,सुनील कुशवाहा,पंकज यादव,रवि दिवाकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट
शिवम सिंह ब्यूरो चीफ बांदा