
*उत्तर प्रदेश हाथरस*
*रिपोर्टर नितिन यादव*
*
हाथरस जिला में हाथरस जिला अधिकारी राहुल पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ किया कांवड़ मार्गो का निरीक्षण।
जिलाधिकारी हाथरस राहुल गांधी और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सख्त दिखाई देता हुआ नजर आ रहा है।
इसकी वजह है। वर्ष 2022 में कांवड़ यात्रा में एक हादसे में 6 कांवड़ियों की जान चली गई थी। इस हादसे में 6 कांवड़ियों को एक डंपर ने कुचल दिया था। तभी से हाथरस जिला अधिकारी राहुल पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने जाकर कांवड़ मार्गो पर नज़र रखने पर जोर देना शुरू कर दिया है। जिससे और अब कोई ऐसा हादसा ना हो सके। जिलाधिकारी राहुल पांडे और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने हतीसा बाई पास से सिकंद्राराऊ तक कई प्रमुख स्थानों का दौरा भी किया है। और उन्होंने कांवड़ियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर वाले फ्लैक्स लगाने के निर्देश भी दिए गए है। पीडब्ल्यूडी को सड़कों के गड्ढे भरने और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने को कहा गया है। एनएचएआई को मथुरा-बरेली राजमार्ग पर कांवड़ियों के लिए बैरिकेडिंग और सैंड बैग से अलग लेन बनाने के निर्देश दिए गए। कांवड़ रूट पर मीट और शराब की दुकानें बंद रहेंगी। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने हर चौराहे पर पुलिस फोर्स तैनात करने लेकर निर्देश दिए हैं। साथ ही में श्रावण मास में कांवड़ियों के आवागमन पर जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक चिंरजीवनाथ सिन्हा के साथ कांवड़ मार्गो पर जिला प्रशासन द्वारा लगाए जाने वाले कैम्पों शिविरों के दृष्टिगत भ्रमण स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं।