
स्थान: ग्राम कुढ़रा कोठी, तहसील बहेड़ी, जनपद पीलीभीत
तारीख: 5 जुलाई 2025
संवाददाता: बिनोद कुमार, तहसील बहेड़ी
आज ग्राम कुढ़रा कोठी में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय जनता को संबोधित करने पहुंचे भारत सरकार के माननीय केंद्रीय राज्यमंत्री एवं पीलीभीत से सांसद श्री जितिन प्रसाद जी। उन्होंने जनसभा में उपस्थित होकर आम जनमानस की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।
इस जन संवाद सभा में बहेड़ी ब्लॉक प्रमुख श्री अमरिंदर सिंह गोल्डी एवं शेरगढ़ ब्लॉक प्रमुख श्री भूपेंद्र गंगवार जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों नेताओं ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर विचार साझा किए।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जन संवाद का उद्देश्य जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना रहा।
यह आयोजन क्षेत्र की राजनीति और विकास को नई दिशा देने की ओर एक सार्थक कदम माना जा रहा है।