
फतेहपुर, 07 अप्रैल 2025 —
जनपद फतेहपुर पुलिस प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए ड्यूटी से अनावश्यक रूप से अनुपस्थित रहने वाले छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कदम पुलिस विभाग की अनुशासनहीनता के प्रति सख्त नीति को दर्शाता है।
निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों की सूची इस प्रकार है:
1. मुख्य आरक्षी राजनारायण – PRV-1152 से
2. मुख्य आरक्षी विजय यादव – पुलिस लाइन से
3. मुख्य आरक्षी लोकदीप पाण्डेय – थाना कल्यानपुर से
4. आरक्षी भृगुशरण दुबे – थाना हथगांव से
5. आरक्षी नरेन्द्र कुमार कैथवास – PRV-1152 से
6. महिला आरक्षी मनीषा कुमारी – थाना चांदपुर से
पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई से अन्य पुलिसकर्मियों को भी कर्तव्यों के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया गया है।
रिपोर्ट
सुकेश कुमार जिला ब्यूरो चीफ फतेहपुर