
बांदा (तिन्दवारी): भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर पपरेन्दा-चिल्ला संकुल के समस्त विद्यालयों में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी विद्यालयों में बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय कन्या चिल्ला में प्रधानाध्यापिका मीरा देवी, शिक्षिका माधुरी पांडेय व सुहैल ने बच्चों के साथ मिलकर बाबा साहेब को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और जागरूकता रैली का आयोजन किया।
अन्य विद्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए:
पूर्व माध्यमिक विद्यालय पदारथपुर में इंचार्ज प्रधानाध्यापक रामसुफल कश्यप
सादीमदनपुर में प्रधानाध्यापक इंद्रजीत निषाद
पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकला में प्रधानाध्यापक धीरेन्द्र कुमार गुप्ता
प्राथमिक विद्यालय चिल्ला भाग-2 की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका अर्चना देवी
प्राथमिक विद्यालय चिल्ला की प्रधानाध्यापिका गीता देवी
सभी विद्यालयों में डॉ. अंबेडकर के समता, समानता और शिक्षा के संदेश पर बच्चों को प्रेरित किया गया।
दीपोत्सव में अर्पित की गई श्रद्धांजलि
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित कुमार निगम पैलानी द्वारा बाबा साहेब की जयंती की पूर्व संध्या पर चिल्ला (पैलानी मंडल) में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दीप प्रज्वलन कर बाबा साहेब को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
श्री निगम ने कहा, “संविधान शिल्पी डॉ. अंबेडकर लोकतंत्र की जीवंत पाठशाला थे, जिनका जीवन समता और लोककल्याण के लिए समर्पित रहा।”
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में –
पैलानी मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र गुप्ता,
आलोक बाबा तांत्रिक,
राकेश निषाद,
अमित पटेल,
साधु निषाद,
रामु सोनी,
अशोक सोनी,
राजेन्द्र सोनी,
उमेश गुप्ता,
अंश गुप्ता,
अरविंद गुप्ता,
मो. अनस,
मु. यासिर,
फैजान,
पन्नालाल गुप्ता,
शिवशंकर सोनी,
साहू जी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट
शिवम सिंह ब्यूरो चीफ बांदा