
बरेली।
मानव सेवा क्लब ने एक बार फिर समाज के प्रति अपनी सेवा भावना का परिचय देते हुए सेवा सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंद कन्याओं के विवाह में सहयोग प्रदान किया। बुधवार को कोहाड़ापीर क्षेत्र में भारत सेवा ट्रस्ट के सामने आयोजित कार्यक्रम में दो कन्याओं को वैवाहिक उपहार स्वरूप आवश्यक सामग्री वितरित की गई।
उपहारों में शामिल रहीं रोजमर्रा की ज़रूरत की वस्तुएं
कन्याओं को विवाह के अवसर पर स्टील की अलमारी, बर्तन, कुर्सी-मेज़ का सेट, चादर, साड़ियाँ और नकद धनराशि जैसी दैनिक उपयोग की वस्तुएं भेंट की गईं। यह सभी उपहार क्लब के सदस्यों द्वारा व्यक्तिगत रूप से दिए गए, जिससे कन्याओं और उनके परिवार को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिल सके।
सिन्हा ने दिया प्रेरणादायक संदेश
कार्यक्रम के दौरान क्लब अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा, “मानव सेवा ईश्वरीय सेवा है, और हमें इसे सतत रूप से करते रहना चाहिए। दूसरों की मदद करना ही सच्चा धर्म है।”
कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस सेवा कार्यक्रम में क्लब के प्रमुख सदस्यों के साथ-साथ अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
उपस्थित सदस्यों में प्रकाश चंद्र सक्सेना, अरुणा सिन्हा, कल्पना सक्सेना, सुधीर मोहन, मीरा मोहन, गंगा राम पाल, निर्भय सक्सेना, मुकेश सक्सेना, अविनाश सक्सेना, सुरेश बाबू मिश्रा, ए.पी. गुप्ता, ए.एल. गुप्ता और सुनील शर्मा प्रमुख रहे।