
बांदा। राष्ट्रीय महिला आयोग, भारत सरकार की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गुरुवार को शहर के एक निजी होटल में आयोजित एक राष्ट्र, एक चुनाव विषयक संगोष्ठी को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है। इससे न केवल चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी, बल्कि समय,संसाधन और धन की भी बचत होगी। साथ ही शासन और विकास कार्यों में भी निरंतरता बनी रहेगी। रहाटकर ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को इस विषय पर जागरूक होना चाहिए और राष्ट्रहित में एकमत होकर इस महत्वपूर्ण पहल को समर्थन देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इससे महिलाओं की भागीदारी और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को भी और अधिक मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में उपस्थितजनों ने विषय पर अपने विचार भी साझा किए और एक राष्ट्र, एक चुनाव के समर्थन में स्वर बुलंद किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भाजपा कल्लू सिंह राजपूत,नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बासु, प्रभा गुप्ता,महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्य दीपाली गुप्ता, उपाध्यक्ष रंजना गुप्ता,उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष बबीता चौहान सहित जनप्रतिनिधि गण एवं विभागों से संबंधित अधिकारी एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट
शिवम सिंह ब्यूरो चीफ बांदा