
*
बरेली। अध्यक्ष गोसेवा आयोग श्याम बिहारी गुप्ता की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना निराश्रित गोवंश संरक्षण, गोसेवा आयोग की बैठक, मण्डल स्तरीय अनुश्रवण मूल्यांकन समिति की बैठक सर्किट हाउस में सम्पन्न हुई। अपर निदेशक पशुपालन ने अवगत कराया कि मण्डल में 621 गौशालाएं हैं, जिसमें से 60347 पशु संरक्षित हैं। 22 वृहद गौ संरक्षण केन्द्र निर्माणाधीन हैं। वर्तमान में 32 वृहद गौ संरक्षण केन्द्र मण्डल में संचालित हैं। सहभागिता योजना के अन्तर्गत मण्डल के चारों जिलों में लक्ष्य से ज्यादा कार्य किया गया है।मण्डल में नंदी गोशालाएं भी बनवायी गयी हैं। जनपद बरेली में तीन, बदायूं में एक व शाहजहांपुर में तीन नंदी गोशालाएं है।
अध्यक्ष ने बताया कि पूरे प्रदेश में 09 लाख 58 हजार स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं, जिसमें 01 करोड़ 18 लाख सदस्य महिलाएं हैं जिन्हें प्राकृतिक खेती का राष्ट्रीय अभियान से जोड़ा जाना है। इस हेतु कृषि सखी की नियुक्ति की जा रही है जो जीवामृत बनाने का कार्य करेंगी और प्रकृति को बचाएंगी।
गौआधारित प्राकृतिक खेती करने वाले लोगों को प्रोत्साहित किया जाए और गौशालाओं में बायोगैस संयंत्र लगाए जाएं। निकट भविष्य में भोजन का संकट आने वाला है, खेती का रकबा हर साल कम हो रहा है। मनरेगा के अन्तर्गत लोगों को पक्का कैटल शेड, यूरिन टैंक व नाद बना कर दिया जाए।
रिपोर्ट
बरेली ब्यूरो चीफ (क्राइम ब्रांच)
अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट