
जिला मुख्यालय में आयोजित हुआ अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम
संवाद कार्यक्रम में मुस्लिम धार्मिक गुरुओं व मुस्लिमों हुए शामिल
बांदा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के तत्वाधान में जिला मुख्यालय पर वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के तहत अल्पसंख्यक प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम में मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ बड़ी संख्या में मुस्लिमों ने शिरकत की। जिले के प्रभारी व औद्योगिक विकास कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पारित विधेयक वक्फ बोर्ड में मुस्लिम समुदाय के लिए न्याय और पारदर्शिता सुनिश्चित करेगा। मुस्लिम समाज को न्याय,अधिकार और सशक्तिकरण का लाभ मिलेगा। वक्फ बिल में बदलाव से लाखों गरीब मुस्लिमों की तरक्की का नया रास्ता खुलेगा।शहर के छावनी चौराहा स्थित एक होटल में रविवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के तत्वाधान में वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के तहत अल्पसंख्यक प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। संवाद कार्यक्रम में मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ बड़ी संख्या में मुस्लिमों ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। समारोह के मुख्य अतिथि रहे जिले के प्रभारी व औद्योगिक विकास कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी ने कहा कि देश की आज़ादी के बाद वक्फ कानून गरीब मुस्लिमों की भलाई के लिए बना था, लेकिन कांग्रेस और अन्य दलों की नीतियों ने इसे भ्रष्टाचार में डुबो दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब मुस्लिम,विधवा महिलाओं और अनाथ बच्चों को न्याय दिलाने के लिए कानून में संशोधन कर ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने विपक्षी दलों पर मुस्लिम समाज को भ्रमित करने और दंगे भड़काने का आरोप लगाया। काबीना मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारित यह विधेयक वक्फ बोर्ड में मुस्लिम समुदाय के लिए न्याय और पारदर्शिता सुनिश्चित करेगा। इससे मुस्लिम समाज को न्याय, अधिकार और सशक्तिकरण का लाभ मिलेगा। वक्फ बिल में बदलाव से लाखों गरीब मुस्लिमों की तरक्की का नया रास्ता खुलेगा। विपक्षी दलों द्वारा समाज को भ्रमित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे दुष्प्रचार अब जनजागरण की ताकत के आगे टिक नहीं पाएंगें। इस मौके पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी,भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत,कार्यक्रम संयोजक आरिफ़ खांन,जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मालती बासू,नरैनी विधायक ओममणि वर्मा,इंद्रपाल पटेल,संतोष गुप्ता, लवलेश सिंह,जगराम सिंह,लियाकत अली,हाजी सुल्तान,डा.फैज न्याजी,परवेज अहमद,मनोज पोरवार आदि उपस्थित रहे। वक्फ सुधार जन जागरण अभियान संयोजक आरिफ खान व सह संयोजक डा.मनीष गुप्ता ने सभी का आभार जताया।
——-
सपा-बसपा ने मुसलमानों को वोट बैंक समझा
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम अहमद ने कहा कि कांग्रेस,सपा और बसपा ने मुसलमानों को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि वक्फ की संपत्तियां जो गरीबों के लिए थीं, वो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गईं। मोदी सरकार ने पहली बार इन संपत्तियों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि जब भी मुसलमानों के हित में कोई फैसला होता है, विपक्षी दलों को पेट दर्द होने लगता है। नए भारत के निर्माण की दिशा में वक्फ कानून में बदलाव कर बड़ी पहल की है। भाजपा अब अल्पसंख्यक समाज के बीच जाकर इस कानून की उपयोगिता और लाभ की जानकारी साझा कर रही है।
रिपोर्ट
शिवम सिंह ब्यूरो चीफ बांदा