
– डीएम की अध्यक्षता में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की बैठक हुई सम्पन्न
बांदा। जिलाधिकारी जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी क्षेत्राधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों को समन्वय करते हुए जमीन सम्बन्धी विवादों व अन्य मामलों का निस्तारण स्थलीय निरीक्षण करते हुए करने के निर्देश दिये। उन्होंने सरकारी सम्पत्ति पर अतिक्रमण/कब्जा करने वाले तथा क्षतिग्रस्थ करने वाले तत्वों पर कडी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने थाना दिवस में प्राप्त होने वाली समस्याओं का समय से निस्तारण करने एवं शिकायतों को अधिक समय तक लम्बित नही रखने के निर्देश दिये। उन्होंने अवैध एवं ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कराये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।उन्होंने नगरपालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्र में रोड,बाजार से अतिक्रमण हटाये जाने छोटे दुकानदारों हेतु वेण्डिंग जोन बनाये जाने के निर्देश दिये। सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान की सुरक्षा के लिए घायलों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराते हुए प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतु चिन्हित स्थानों, ब्लैक स्पाट पर आवश्यक संकेतक एवं अन्य सुरक्षा सम्बन्धी व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया तथा सड़क के किनारे अनावश्यक रूप से किसी प्रकार की सामग्री एकत्र न की जाए। उन्होेंने ग्रामों एवं कस्बों में आवश्यक सतत निगरानी रखने के भी निर्देश दिये। त्यौहारों के दौरान परम्परागत रूप से व्यवस्थायें किये जाने तथा किसी नई परम्परा को अनुमति नही दिये जाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने एवं अराजक तत्वों पर कार्यवाही किये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। बैठक में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि छोटे से छोटे विवाद सम्बन्धी मामलों पर कडी नजर रखी जाए एवं उनका समय से निस्तारण करें। उन्होंने अराजक तत्वों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राजेश कुमार, क्षेत्राधिकारी पुलिस, समस्त उप जिलाधिकारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट
शिवम सिंह ब्यूरो चीफ बांदा