
बरेली।
स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूत और बरेली की शान रहे शान्ति शरण विद्यार्थी की 12वीं पुण्यतिथि पर मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में रविवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मेकनियर स्थित एक सभागार में संपन्न हुआ।
क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि बाबू शान्ति शरण विद्यार्थी ने देश को आजादी दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने देशप्रेम, लगन और निष्ठा के साथ अपने संकल्प को निभाया।
स्व. शान्ति शरण के पुत्र सीए राजेन विद्यार्थी ने बताया कि 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान उनके पिता ने के.डी.एम. इंटर कॉलेज में फहराए गए यूनियन जैक को उतारकर तिरंगा लहराया था, जिसके चलते उन्हें जेल जाना पड़ा।
कार्यक्रम में प्रकाश चंद्र सक्सेना, नरेश मलिक, अरुणा सिन्हा और शालिनी विद्यार्थी ने भी उनके जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक घटनाएं साझा कीं। वक्ताओं ने बताया कि शान्ति शरण विद्यार्थी के नेताजी सुभाष चंद्र बोस से करीबी संबंध थे।
इस अवसर पर सामाजिक सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए एक गरीब कन्या की शादी के लिए जरूरी सामान और बारातियों के भोजन की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया।
— संवाददाता
अमर पाल