
अब बरेली में अपराधियों की खैर नहीं—आईजी अजय साहनी का सख्त संदेश
बरेली।
उत्तर प्रदेश पुलिस के तेजतर्रार और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से मशहूर आईपीएस अजय कुमार साहनी ने बरेली रेंज के आईजी पद का कार्यभार संभाल लिया है। चार्ज संभालने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने साफ किया कि उनकी पहली प्राथमिकता साइबर क्राइम पर अंकुश, बीट पुलिसिंग को मजबूत करना, कानून-व्यवस्था बनाए रखना, और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना है।
साइबर क्राइम पर विशेष फोकस
आईजी साहनी ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध सबसे गंभीर चुनौती बनकर उभरा है। इससे निपटने के लिए रेंज के सभी जिलों में साइबर थाने और हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। साथ ही, वे विद्यालयों में जाकर स्वयं छात्रों को जागरूक करेंगे।
खौफ का नाम: अजय साहनी
2009 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार साहनी अब तक 650 से ज्यादा पुलिस मुठभेड़ों का हिस्सा रह चुके हैं और 46 अपराधियों को मुठभेड़ में ढेर कर चुके हैं। उन्हें देश की एक प्रतिष्ठित पत्रिका ने भारत के टॉप 50 आईपीएस अधिकारियों में शामिल किया है।
साहनी जहां तैनात, अपराधी या तो सुधरे या सलाखों के पीछे पहुंचे
कानपुर में एएसपी रहते हुए मोनू और लिटिल चंदेल जैसे कुख्यात अपराधियों का एनकाउंटर
बुलंदशहर में पंचायत और माफियाओं पर कसी नकेल
सिद्धार्थनगर में बावरिया गैंग का सफाया
आजमगढ़ में D-19 गैंग पर कार्रवाई और शांति बहाल
अलीगढ़ में साधु हत्याकांड में शामिल 7 अपराधियों को मारा गया
बाराबंकी में शराब माफियाओं पर शिकंजा और विभागीय भ्रष्टाचार का खुलासा
मेरठ में सीएए हिंसा पर नियंत्रण, 6 उपद्रवियों की मुठभेड़ में मौत
जौनपुर में कई एनकाउंटर और गिरफ्तारियां
भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख
सहारनपुर रेंज के डीआईजी रहते हुए उन्होंने खनन माफिया हाजी इकबाल से जुड़ी भूमि घोटाले में इंस्पेक्टर पर एफआईआर दर्ज कराई। मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति को ज़मीन पर उतारते हुए उन्होंने खुद कार्रवाई की।
सम्मान और उपलब्धियां
तीन बार डीजीपी मेडल
दो बार राष्ट्रपति वीरता पदक
मुख्यमंत्री शौर्य सम्मान प्राप्त
बरेली में अजय साहनी के आगमन को लेकर आम जनता में सुरक्षा की उम्मीद जगी है, तो वहीं अपराधियों के बीच सन्नाटा पसरा है। अब देखना होगा कि बरेली में अपराध का ग्राफ किस रफ्तार से गिरता है।
रिपोर्ट: शैलेंद्र चौधरी, इंडिपेंडेंट इंडिया न्यूज, बरेली