
कानपुर।
शहर के कलेक्टरगंज क्षेत्र स्थित गल्ला मंडी के पास आज सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें और घना धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंची। अब तक आधा दर्जन से अधिक फायर टेंडर आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हैं। आग किन कारणों से लगी, इसका पता फिलहाल नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि मंडी में रखे ज्वलनशील सामान ने आग को तेजी से फैलाया।
घटना स्थल पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल भी मौजूद है। एहतियातन आस-पास की दुकानों को खाली करा लिया गया है। अब तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
—देवेंद्र कुमार, संवाददाता