
बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में अमर क्रांतिकारी प्रताप सिंह बारहठ के बलिदान दिवस और जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन राजेन्द्र नगर के प्रताप सिंह बारहठ पार्क में हुआ। जिसका प्रारंभ बारहठ की प्रतिमा पर माल्यार्पण से कार्यक्रम के अध्यक्ष सुरेश बाबू मिश्रा, विशिष्ट अतिथि सीए राजेन विद्यार्थी ने किया। देशभक्ति का गीत अरुणा सिन्हा ने प्रस्तुत किया।क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि मात्र 25 वर्ष की अल्पायु में जो वीर गाथा प्रताप सिंह बारहठ ने लिख डाली उसे आने वाली पीढ़ी को जरूर बताएं। कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेश बाबू मिश्रा ने बारहठ के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि बारहठ जैसा कोई निर्भीक क्रांतिकारी आज तक पैदा नहीं हुआ। सीए राजेन विद्यार्थी, वेद प्रकाश सक्सेना, कर्नल पंकज अग्रवाल, कैप्टन नवरत्न सिंह,प्रकाश चन्द्र सक्सेना,मुकेश सक्सेना ने बारहठ के बारे में अपने प्रसंग साझा किए। अभय सिंह भटनागर,सुनील कुमार शर्मा,राजेश कुमार सक्सेना,प्रदीप माधवार,सुधीर मोहन,मीरा मोहन,रमेश चंद्र,डॉ. अखिलेश गुप्ता,अतुल कुमार सिंह,उमेश कुमार शर्मा,गिरीश, रुचिन अग्रवाल,विक्रम पाल,विजय शर्मा,डी. के.सिंह,निरंजन लाल,राजीव जौहरी, ओमप्रकाश सिंह,विनय कुमार गुप्ता,सुरेन्द्र गम्भीर,अखिलेश कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट। अमर पाल बरेली संवाददाता