
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने कृषि विभाग में अहम प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
🔹 डॉ. पंकज त्रिपाठी को नया कृषि निदेशक नियुक्त किया गया है। वे अब प्रदेश में कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन और किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों का नेतृत्व करेंगे।
🔹 पीयूष शर्मा को प्रबंध निदेशक, बीज विकास निगम बनाया गया है। उन्हें उत्तर प्रदेश में उन्नत बीज वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावशाली बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
🔹 हरेंद्र कुमार उपाध्याय को निदेशक, राज्य कृषि प्रबंध संस्थान (रहमानखेड़ा, लखनऊ) के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी देखरेख में कृषि प्रबंधन से जुड़े प्रशिक्षण व अनुसंधान कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।
🔹 वहीं अरविंद कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश “उपकार” सचिव नियुक्त किया गया है। यह संस्था कृषि कल्याण एवं ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं का संचालन करती है।
रिपोर्ट
अजय कुमार जिला ब्यूरो चीफ बरेली क्राइम ब्रांच