फतेहपुर: दरियामऊ गांव में एक किसान के घर में सेंध
लगाकर रविवार रात चोर नकदी व जेवर चुरा ले गए। सवेरे उठने पर परिजनों को चोरी का पता चला।
घर के पीछे खेत में खाली बक्सा और सामान बिखरा मिला।
गांव के किसान मंगल प्रसाद रविवार रात परिवार के साथ घर में सो रहे थे। सोमवार सुबह घर के पीछे की दीवार पर दो सेंध लगी मिली। घर में रखा बक्सा गायब था। खोजबीन करने पर खाली बक्सा और कुछ सामान खेत में पड़ा मिला।
चोर 22 हजार रुपये, व चांदी की छागल, कमर पेटी, सोने का मंगलसूत्र ले गए हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
उधर, असोथर थाना क्षेत्र के घाटमपुर गांव निवासी मुकेश कुमार टेंट लगाने का कारोबार करते हैं। उनके टेंट हाउस से रविवार रात भगोना, परात, प्लेट, गैस भट्ठी, मेज और क्राकरी का सामान चोरी हो गया।
मुकेश ने बेसड़ी गांव के दो कर्मियों पर चोरी करने की आशंका जताई है। दोनों टेंट हाउस से शाम को लापता हो गए थे। प्रभारी निरीक्षक नीरज यादव ने बताया कि जांच की जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ के बाद चोरी सामान बरामद किया जाएगा।