*गोरखपुर एंटी करप्शन टीम ने दीवान व आरक्षी को घूस लेते पकड़ा…
आज दिनांकः 31.07.2024 को समय लगभग 14.15 बजे थाना क्षेत्र खोराबार अन्तर्गत रामनगर कड़जहा चौकी से एण्टी करप्शन टीम गोरखपुर द्वारा पीएनओ 052050611 मु0आ0 एनाम खान (चौकी रामनगर कड़जहा पर नियुक्त दिनांकः 06.02.2024 से) व पीएनओ 152321464 आरक्षी सूरज सिंह (चौकी रामनगर कड़जहा पर नियुक्त दिनांकः 03.08.2023 से) को रंगेहाथ 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त दोनो को एण्टी करप्शन टीम गोरखपुर द्वारा थाना कैंट पर लाकर विधिक कार्यवाही प्रचलित है।।।