फतेहपुर:- जनपद मे पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी नगर/ यातायात संजय कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी हरेंद्र सिंह तथा उनकी टीम व कोतवाली प्रभारी के साथ सैकड़ों वाहन सहित यातायात जागरूकता रैली को पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर विदा किया।
जागरूकता रैली समूचे शहर में घूमी और लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। रैली ने पंपलेट भी वितरित किए जिनमें यातायात नियमों के अनुपालन करने की बात लिखी थी। यातायात प्रभारी ने बर्मा चौराहा पत्थर कांटा बाकरगंज लखनऊ बाईपास ज्वाला गंज वाहन चालको को समझाया की दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाएं गाड़ी अधिक तेज ना चलाएं।
चार पहिया वाहन चालकों के लिए कहा की वह सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें सीट बेल्ट जीवन रक्षक है। गाड़ी अधिक तेज ना चलाएं गाड़ी चलाते वक्त शराब का प्रयोग ना करें। शराब पीकर गाड़ी चलाना अपराध है और स्वयं एवं दूसरे के लिए घातक भी हो सकता है गाड़ी नियंत्रण हो सकती है। मां नवंबर यातायात मां के रूप में मनाया जाता है
जिसमें नागरिकों को यातायात के नियमों के संबंध में जागरूक कर अधिक से अधिक दुर्घटनाओं में नियंत्रण करने का प्रयास किया जाता है। यदि यातायात नियमों का अनुपालन किया जाए तो सड़क पर होने वाले एक्सीडेंट कम किए जा सकते हैं और लोगों के जानमाल के रक्षा की जा सकती है।
इसी तरह तीनों तहसीलों में थाना प्रभारी के नेतृत्व में अपने अपने क्षेत्र में यातायात जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया और यातायात नियमों का प्रचार प्रसार किया गया।

रिपोर्ट वी के द्विवेदी, ब्यूरो चीफ