फतेहपुर:- जनपद में आज एक युग की राजनीति का अंत हो गया, अत्यंत साहस, सरल स्वभाव केे धनी बिंदकी विधानसभा से दो बार विधायक रहे पूर्व विधायक सुखदेव प्रसाद वर्मा का आज सुबह ह्रदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया। आपको बता दें अभी 1 दिन पहले उनकी पत्नी का निधन हो गया था और आज सुबह या दुखद सूचना मिली कि हृदय गति रुकने से सुखदेव वर्मा जी का भी निधन हो गया। आज जनपद की एक युग की राजनीति का अंत हो गया। यह बिंदकी विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी से दो बार विधायक रह चुके हैं इनकी राजनीति में अपनी एक अलग ही पहचान थी। इन्होंने 2019 लोकसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन से फतेहपुर लोकसभा से चुनाव लड़ा था परंतु इन्हे हार का सामना करना पड़ा था।
By Aman Deep Sachan, Editor In Chief