जसपुरा:- पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कलाँ चौकी अंतर्गत खप्टिहा कलाँ की 100/1 खदान में बीती रात को खदान के कर्मचारी आपस में भीड़ गए।देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कर्मचारियों ने आपस में हवाई फायरिंग कर दी।खदान के कुछ कर्मचारियों ने बताया कि एक नींबू को लेकर आपस में अतुल सिंह व अंगद सिंह के बीच में विवाद हो गया।और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि अतुल सिंह व अंगद सिंह ने एक दूसरे के ऊपर लाइसेंसी बन्दूखो से हवाई फॉयरिंग कर दिया।वही गोली कि आवाज सुनकर अतुल सिंह के साथी व अंगद सिंह के साथियों ने भी हवा में फायरिंग करना शुरू कर दिया।फ़ायरिंग की आवाजों से पूरा इलाके में हड़कम्प मच गया।इसी बीच में किसी ग्रामीण ने चौकी इंचार्ज सहित पुलिस के आला अधिकारियों को जानकारी मिलने पर पैलानी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार अपने सहयोगियों के साथ पहुँचकर।पूरे मामले की जानकारी लेकर आला अधिकारियों को अवगत कराया।गुरुवार की सुबह वही अतुल सिंह की तरफ से पैलानी थाना में अंगद सिंह पुत्र फूल सिंह निवासी खप्टिहा कलाँ थाना पैलानी के खिलाफ थाने में 59/2021 147 148 149 323 504,506,286 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।पैलानी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बीती रात को खप्टिहा कलाँ की 100/1 खदान में गांव के अंगद सिंह पुत्र फूल सिंह अपने 5 ज्ञात साथियों व 7 अज्ञात लोगों के साथ पहुँचकर खदान में अतुल सिंह पुत्र चंदिका सिंह निवासी महदवा थाना रौंद जनपद भिंड मध्य प्रदेश,अजय पुत्र सन्तोष शर्मा निवासी लहार , जयदीप सिंह पुत्र रधुराज निवासी महदवा को जाकर गाली गलौच करने लगे तथा अंगद सिंह के द्वारा बालू कर्मचारियों को मारने के लिए गोली चलाई गई।
By Shadab Ahmad, Bureau Chief