औरैया:- पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम व अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अजीतमल प्रदीप कुमार के कुशल मार्गदर्शन में थाना फफूंँद पुलिस ने दिनांक 04 मई 2021 को जितेन्द्र कुमार की हत्या का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से आलाकत्ल बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
थाना फफूंँद के अन्तर्गत दिनांक 4 मई 2021 को आशा पुर्वा मोड के पास सङक के किनारे गुप्ता जी के गेहूँ के खेत मे एक पुरूष का शव प्राप्त हुआ। जिसकी शिनाख्त जितेन्द्र कुमार दोहरे पुत्र रूपलाल नि0 खरकपुर थाना दिबियापुर जनपद औरैया उम्र करीब 30 वर्ष के रुप में हुई। जिसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से गला काट कर नृशंस हत्या कर दी गयी थी। जिसके सम्बन्ध मे थाना फफूंँद पर हत्या की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रभारी निरीक्षक थाना फफूँद आलोक कुमार दुबे के सुपुर्द की गई । पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम व अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अजीतमल प्रदीप कुमार के कुशल मार्गदर्शन में मुकदमा उपरोक्त मे प्रकाश मे आये अभियुक्त अंकित यादव पुत्र महाराज सिंह नि0 खरकपुर थाना दिबियापुर जनपद औरैया को मुखविर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक फफूंँद आलोक कुमार दुबे मय हमराही एसएसआई राम चन्द्र गौतम व का0 संजय सिंह मय जीप सरकारी चालक हे0 का0 राज बहादुर के पाता नहर पुल से बुधवार 12 मई 21 समय करीब पौने 10 बजे गिरफ्तार किया गया। अभि0 की निशादेही पर घटना मे प्रयुक्त आला कत्ल एक अदद कुल्हाङी बरामद की गयी। अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। अभियुक्त व मृतक के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। जिसके चलते अभियुक्त द्वारा मृतक जितेन्द्र कुमार की हत्या कर दी गई थी। अंकित यादव पुत्र महाराज सिंह निवासी खरकपुर थाना दिबियापुर जनपद औरैया को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री आलोक कुमार दुबे थाना फफूँद जनपद औरैया, एसएसआई राम चन्द्र गौतम थाना फफूंँद जनपद औरैया , का0 संजय सिंह थाना फफूँद जनपद औरैया शामिल रहे।