भारत में हर वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।
हिंदी दिवस की घोषणा- भारत में पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था हिंदी भाषा का पूरे भारतवर्ष में प्रचार प्रसार करने तथा सभी भारतीयों को हिंदी भाषा का महत्व समझाने के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति वर्धा के अनुरोध तथा प्रयासों से 14 सितंबर 1953 से देश भर में हिंदी दिवस मनाया जाने लगा था।
महान कवियों द्वारा लिखी गई हिंदी भाषा पर कविता-
निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल।
बिन निज भाषा-ज्ञान के, मिटत न हिय को सूल।। अंग्रेजी पढ़ि के जदपि, सब गुन होत प्रवीन।
पै निज भाषा-ज्ञान बिन, रहत हीन के हीन।।
उन्नति पूरी है तबहिं जब घर उन्नति होय।
निज शरीर उन्नति किये, रहत मूढ़ सब कोय।
बिन निज भाषा-ज्ञान के, मिटत न हिय को सूल।। अंग्रेजी पढ़ि के जदपि, सब गुन होत प्रवीन।
पै निज भाषा-ज्ञान बिन, रहत हीन के हीन।।
उन्नति पूरी है तबहिं जब घर उन्नति होय।
निज शरीर उन्नति किये, रहत मूढ़ सब कोय।
-भारतेंदु हरिश्चंद्र
उच्चवर्ग की प्रिय अंग्रेजी,हिंदी जन की बोली है।
वर्ग भेद को खत्म करेगी,हिंदी वह हमजोली है।।
सागर में मिलती धाराएँ,हिंदी सबकी संगम है।
शब्द, नाद, लिपि से भी आगे,एक भरोसा अनुपम है।।
गंगा कावेरी की धारा,साथ मिलाती हिंदी है।
– गिरिजा कुमार माथुर
हिंदी भाषा से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण अनुच्छेद –
1-अनुच्छेद 343(1):-भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 एक के अनुसार हिंदी भाषा हमारे देश की राजभाषा है इस अनुच्छेद के अनुसार संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी होगी।
2-अनुच्छेद 351: -इस अनुच्छेद में हिंदी भाषा के विकास के लिए निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी भाषा का प्रचार प्रसार करना ,उसका विकास करना ताकि वह भारत की सामाजिक संस्कृति के सब तत्वों की अभिव्यक्ति का माध्यम बन सके, तथा उसकी आत्मीयता में हस्तक्षेप किए बिना हिंदुस्तानी और अष्टम अनुसूची में उल्लिखित अन्य भारतीय भाषाओं के रूप, शैली और पदावली को आत्मसात करते हुए तथा आवश्यक या वंशनी हो वहां उसके शब्द भंडार के लिए मुख्यतः संस्कृत से तथा गौणतः अन्य भाषाओं से शब्द ग्रहण करते हुए उसकी समृद्धि सुनिश्चित करना संघ का कर्तव्य होगा।
विश्व में हिंदी भाषा का प्रयोग- हिंदी भाषा पूरे विश्व में चौथी सबसे ज्यादा बोलने वाली भाषा है। विश्व के लगभग 100 विश्वविद्यालय में हिंदी अध्यापन केंद्र है दुनिया के 30 से अधिक देशों में हिंदी भाषा पढ़ी और पढ़ाई जाती है।
विश्व हिंदी दिवस- विश्व भर में हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाया जाता है। भारत सरकार ने 10 जनवरी 2006 को विश्व हिंदी दिवस मनाने का ऐलान किया था।