मध्यप्रदेश के खण्डवा जिले की पंधाना मंडी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर मंडी कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर।
खंडवा/पंधाना – पंधाना मंडी के कर्मचारियों द्वारा अनुविभागीय अधिकारी व थाना प्रभारी को आज अनिश्चित कालीन हड़ताल को लेकर ज्ञापन सौंपा।शुक्रवार से शुरू होने वाले इस अनिश्चित हड़ताल को लेकर मंडी कर्मचारियों द्वारा तहसील पंधाना में पहुचकर अपनी मांगे पढकर सुनाई एव मांगे पूरी नही होने तक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठने को कहा।इसके पूर्व भी मंडी कर्मचारियों ने हड़ताल की थी किन्तु मंत्री महोदय एवम उच्च अधिकारियों के आस्वासन के बाद हड़ताल को पंद्रह दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया था।किंतु पंद्रह दिन बीतने के बाद भी मांगे पूरी नही होने के चलते पुनः कर्मचारियों द्वारा अनिश्चित कालीन धरने पर बैठने को विवश होना पड़ रहा है।वेतन एवं पेंशन नही मिलने से परेशान पूरे प्रदेश के मंडी कर्मचारियों को आंदोलनात्मक कार्यवाही करने को विवश होना पड़ रहा है।इस अनिश्चित कालीन हड़ताल में पूरे प्रदेश की समस्त 259 मंडी समितिया ,07 आंचलिक कार्यालय,13 तकनीकी कार्यलय, मंडी बोर्ड मुख्यालय के समस्त कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल होंगे।जिसके चलते मंडियों में समस्त क्रय विक्रय एवं कार्यालयिन कार्य बंद रखें