

अयोध्या: राष्ट्रीय लोकदल के ‘चलो गांव की ओर’ कार्यक्रम के तहत बीकापुर विधानसभा के ग्राम पंचायत गौहनिया सलोनी में एक विशेष चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय लोकदल के जिला उपाध्यक्ष अवधेश रावत के नेतृत्व में आयोजित हुआ। चौपाल के माध्यम से पार्टी की नीतियों, रीति-नीतियों, और किसानों-मजदूरों के हितों के लिए किए गए कार्यों पर चर्चा की गई।
चौपाल में किसानों के मसीहा और भारत रत्न श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह द्वारा किसान हितों में किए गए कार्यों का उल्लेख किया गया। साथ ही, राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह द्वारा किसानों के लिए किए जा रहे प्रयासों और संघर्षों को भी विस्तृत रूप से बताया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता फूलचंद पांडेय ने की और संचालन प्रोफेशनल मंच के जिला अध्यक्ष आशीष सिंह रावत ने किया।
चौपाल को संबोधित करने वालों में राष्ट्रीय लोकदल अवध क्षेत्र अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल, राष्ट्रीय लोकदल जिला महासचिव संगठन राम शंकर वर्मा, क्षेत्रीय महासचिव अवध क्षेत्र राजेश तिवारी, सचिव नेतराम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अवधेश रावत, युवा प्रदेश सचिव सुरजीत वर्मा, और अन्य कई प्रमुख नेता शामिल थे।
मौजूद विशिष्ट व्यक्ति:
इस मौके पर किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष देवी शरण वर्मा, जिला सचिव अजीत वर्मा, ग्राम प्रधान गौहनिया राम रतन कोरी, पूर्व प्रधान राम अंजोर वर्मा (झिन्नू वर्मा), पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भग्गल राम रावत, गन्ना समिति डेली गेट श्याम नाथ वर्मा, जेपी चौहान, राम पदार्थ वर्मा, संतोष रावत, विनोद पासी, राम तीर्थ कोरी, राज कुमार शर्मा, वशीम खां, राज मणि वर्मा, प्रेम नाथ वर्मा, प्रवेश कुमार, शेर बहादुर वर्मा, राजेंद्र प्रसाद, कमला प्रसाद पांडेय, लल्लन यादव, मोहम्मद शाहिद, विक्रम चौधरी समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम ग्रामीण इलाकों में राष्ट्रीय लोकदल की पहुंच को मजबूत करने और किसानों-मजदूरों के मुद्दों पर चर्चा करने की एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।